swatantra shivpuri2

बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा स्थल के आयोजन का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा

swatantra shivpuri2
swatantra shivpuri2

करैरा। कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी और एसपी अमन सिंह राठौड़ ने करैरा कस्बे में होने वाली बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के लिए आयोजन स्थल का जायजा लिया। यहां कथा स्थल पर पहुंचकर आयोजक समिति के साथ कलेक्टर-एसपी ने पंडाल से लेकर पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं के बारे जाना, साथ ही करैरा प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।

2 दिसम्बर से बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा शुरू होने वाली हैं। इस कथा को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग करैरा पहुंचेंगे। इसकी तैयारियां जोरो पर हैं। करैरा मंडी का भी किया निरीक्षण

12 साल बाद अक्टूबर माह से करैरा की अनाज मंडी में मूंगफली की फसल की शुरुआत किसानों की मांग पर हुई हैं। ऐसे में मूंगफली की फसल लेकर मंडी आने वाले किसानों को कई प्रकार की असुविधा हो रही थी। इसकी शिकायतें भी दर्ज कराई गई थी।

यहां किसानों का आरोप था कि व्यापारी मंडी में किसानों की फसलों को कम दाम में खरीद रहे हैं साथ ही व्यापारी किसानों की फसलों को मंडी के बाहर व्यापारियों के गोदामों पर बेचने को मजबूर कर रहे हैं।

इसके बाद बुधवार को कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने एसपी अमन सिंह राठौड़ के साथ अनाज मंडी पर पहुंचकर किसानों से चर्चा की, साथ ही मंडी में मूंगफली की खरीद के लिए ना आने वाले व्यापारियों के साथ बैठक करने के निर्देश मंडी प्रबंधन को दिए।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *