20240924 190703

SHIVPURI में खेत में काूम कर रहे मजदूरों को दिखा 12 फीट का अजगर: काम छोड़ भागे, रेस्क्यू

20240924 190703

शिवपुरी। खबर ​जिले के नरवर थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां नानकपुर गांव के एक कृषि फॉर्म पर 12 फीट का अजगर दिखाई दिया। जिससे खेत मालिक सहित खेत पर काम कर रहे मजदूरों के हाथ-पैर फूल गए। अजगर के होने की सूचना सर्प-मित्र को दी गई थी। इसके बाद सर्प मित्र ने मौके पर पहुंचकर अजगर का रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार नानकपुर गांव के मोहन महेश्वरी के कृषि फॉर्म पर एक अजगर को देखा गया था। इसके बाद खेत पर काम कर रहे मजदूर सहित खेत मालिक खेत छोड़कर सड़क पर आ गए थे। अजगर की सूचना मिलने के बाद मौके पर सर्पमित्र सलमान पठान पहुंच गए थे।

जिन्होंने खेत में जाकर अजगर की तलाश कर जैसे-तैसे पकड़ा था और कुछ देर के लिए सड़क पर छोड़ दिया। इस दौरान 12 फीट लंबे अजगर को देख राहगीर हैरान रह गए थे। सर्प मित्र सलमान पठान ने बताया कि अजगर केंचुली को छोड़ने के लिए खेत पर इंतजार कर रहा था। अजगर का रेस्क्यू कर लिया गया। उसे अब जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *