20240924 190727

घर में शॉर्टशर्किट होने से आया डबल फेस: कूलर-पंखा में भड़की आग,पति-पत्नि झुलसे

20240924 190727

शिवपुरी। खबर जिले के देहात थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां रायश्री गांव में दंपती बिजली के करंट की चपेट में आने से झुलस गए। पति-पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। करंट लगने का कारण बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट को बताया गया हैं।

जानकारी के अनुसार भरत सिंह कुशवाह ने बताया कि उसके पिता हरी सिंह कुशवाह उम्र 55 साल और मां रामदुलारी कुशवाह रायश्री गांव में कृषि फार्म पर रहकर खेती करते हैं। आज सुबह बिजली की मेन लाइन में शॉर्टशर्किट होने से घर में डबल फेस आ गया था। जिससे पंखे और कूलर में आग लग गई थी।

बताया कि पिता हरी सिंह ने बिजली की सप्लाई बंद करने का प्रयास किया था। जिससे वह करंट की चपेट में आ गए थे। उन्हें बचाने का प्रयास मां रामदुलारी ने किया था। लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ कर झुलस गई। खेत में मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *