SHIVPURI NEWS-कल भारतीय किसान संघ कलेक्टर देगा ज्ञापन

शिवपुरी। 18 सितंबर को भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। किसानों की मुख्य मांगों में सोयाबीन का समर्थन मूल्य बढ़ाने से लेकर कृषि के लिए विशेष बजट बनाने तक की कई महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।भारतीय किसान संघ की प्रमुख मांग मध्य प्रदेश को सोयाबीन उत्पादक राज्य माना जाता है, लेकिन वर्तमान में सोयाबीन का समर्थन मूल्य लागत के अनुपात में बहुत कम है। भारतीय किसान संघ ने इसे कम से कम 6000 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है और घोषित समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
इसके साथ ही संघ ने कृषि उपज का लाभकारी मूल्य लागत के आधार पर तय करने की मांग की है ताकि किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य मिल सके। देश की आत्मा माने जाने वाली कृषि के लिए अलग बजट की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। केन्द्र सरकार से बलराम जयंती को किसान दिवस घोषित करने की अपील की गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को किसान हितैषी बनाने हेतु नीति परिवर्तन के लिए केन्द्रीय स्तर पर एक उच्च कमेटी बनाने की भी मांग की गई है, जिसमें भारतीय किसान संघ की भागीदारी हो।