Picsart 24 09 17 21 00 01 548

SHIVPURI NEWS-माधव नेशनल पार्क में बाघिन ने शावकों को जन्म दिया: सिंधिया ने PM मोदी के जन्मदिन पर शेयर की पोस्ट

Picsart 24 09 17 21 00 01 548

शिवपुरी। माधव नेशनल पार्क में पिछले दिनों दो शावकों ने जन्म लिया हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि 10 मार्च 2023 को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ माधव नेशनल पार्क में 27 साल बाद एक मादा और एक नर टाइगर को छोड़ा था। इसके कुछ दिनों बाद एक मादा टाइगर और लाई गई थी। जिसके बाद करीब डेढ़ साल से शावकों के जन्म का इंतजार था। लेकिन आज (17 सितंबर) को यह खुशी सामने आई हैं।

जानकारी के अनुसार माधव राष्ट्रीय पार्क में बाघिन MT-3 ने नन्हें शावकों को जन्म दिया हैं। यह खुशी आज दुगनी को गई है, क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन है। माधव राष्ट्रीय उद्यान के उप संचालक ने बताया कि राष्ट्रीय उद्यान सभी को नन्हें शावकों के आगमन की बधाई देता है। नन्हें शावकों का आना इस बात का द्योतक है कि माधव राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की पुर्नस्थापना सफल रही है और भविष्य में यहां बाघों की एक अच्छी संख्या स्थापित होगी। लगभग डेढ़ साल के इन्तजार के बाद माधव राष्ट्रीय उद्यान में खुशी की लहर आई है। वर्षों बाद बाघ के नन्हें शावकों का आगमन हुआ है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से 10 मार्च 2023 को आई बाघिन MT-3 ने नन्हें शावकों को जन्म दिया है। एक शावक की तस्वीर आज मंगलवार को कैमरा ट्रैप में प्राप्त हुई है।

अनंत प्रसन्नता की खबर! शिवपुरी स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान में वर्षों बाद नन्हें मेहमानों ने जन्म लिया है। मार्च 2023 में आई बाघिन ने 2 नन्हें शावकों को जन्म दिया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर शावकों की पहली तस्वीर आई है, जो उद्यान के साथियों एवं शिवपुरी की जनता की ओर से एक अनुपम उपहार है।

शावकों का जन्म इस बात का संकेत है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उद्यान में शुरू हुआ बाघों के पुनर्स्थापना का मिशन आज एक सफल रूप ले रहा है। इस विशेष उपलब्धि पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *