20240917 210941

अस्पताल में खड़ी कार में भड़की आग: मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के बाद भी नहीं बची कार, जलकर राख

20240917 210941

शिवपुरी। खबर जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र से है। जहां अस्पताल में खड़ी एक टवेरा कार में मंगलवार सुबह 4-5 बजे के बीच अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर परिषद की फायर ब्रिगेड ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। कार मालिक ने कार में आग लगाए जाने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार रन्नौद कस्बे के रहने वाले संकित जैन उर्फ पिंकेश ने बताया कि उसने अपना टवेरा वाहन रन्नौद के स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में रात के समय खड़ा कर दिया था। अज्ञात लोगों ने उसके वाहन में आज सुबह 4 से 5 बजे के बीच आग लगा दी। कार में भड़की आग की सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया था।

बता दे कि फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर जैसे तैसे काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरीके से जलकर खाक हो चुकी थी। संकित जैन का कहना है कि उसकी कार में अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया है। इसकी शिकायत रन्नौद थाने में दर्ज कराई गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *