swatantra shivpuri 8

उफनती महूअर नदी में बहा युवक: लोगों ने देख लिया तो सुरक्षित निकाला बहार,महुअर बांध के चार गेट खोले

swatantra shivpuri 8

शिवपुरी। खबर ​जिले के करैरा क्षेत्र के महुअर नदी से आ रही है। जहां लगातार भारी बारिश के बाद बुधवार की रात 2 बजे महुअर बांध के चार गेटों को खोल दिया गया। जिससे 160 क्यूमेक्स पानी को छोड़ा जा रहा है। जिससे महुअर नदी उफान पर है। अचानक पानी छोड़े जाने के चलते प्रशासन ने अलर्ट भी जारी किया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करैरा के महुअर पुल पर खड़े लोगों ने एक युवक को नदी में बहते हुए देखा था। युवक तैरना नहीं जानता था, जिससे वह तेज बहाव में आगे की ओर बह गया। पुल पर मौजूद लोगों युवक का वीडिया बना रहे थे, प्रत्यशदर्शियों की माने तो युवक किसी गांव से बहकर आया था।

इस मामले में करैरा तहसीलदार कल्पना शर्मा ने बताया कि युवक करैरा का केवट परिवार का रहने वाला है, जिसे नदी में बहता हुआ देखा गया था। हालांकि, करैरा के आगे युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *