Picsart 24 09 13 20 13 26 526

SHIVPURI NEWS-खेत पर बनी टपरिया में लटकी मिली युवक की लाश: बेटा ने कहा- हत्या करके फांसी पर लटकाया है

Picsart 24 09 13 20 13 26 526

शिवपुरी। खबर जिले के अमोला थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां घसारही गांव में खेत पर बनी झोपड़ी में ग्रामीण का शव फांसी के फंदे आज शुक्रवार सुबह 11 बजे लटका हुआ मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घसारही गांव का रहने वाला 60 वर्षीय उदय सिंह ठाकुर रात में अपने खेत पर जाकर सोता था। गुरुवार शाम भी वह खेत पर सोने के लिए गया था। उदय सिंह ठाकुर रोज सुबह खेत से वापस आते वक्त घर दूध लेकर आता था। जब आज सुबह उदय सिंह घर दूध लेकर नहीं पहुंचा तब उसका बेटा भानू प्रताप अपने पिता को बुलाने सुबह 11 बजे खेत पहुंचा। जहां उदय सिंह ठाकुर का शव झोपड़ी में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था।

बता दे कि भानू प्रताप ने उसके पिता की हत्या की आशंका जताई। भानू का कहना है, झोपडी की इतनी ऊंचाई नहीं है कि फांसी लगाई जा सके। पिता का शव तखत पर मिला था, उनके पास में खून भी मिला है। बताया गया है कि उदय सिंह के एक बेटे की मौत हो चुकी है। वहीं एक अन्य बेटा सड़क दुर्घटना का शिकार हो चुका था। जिसके उपचार में काफी पैसा लग चुका था। इससे उदय सिंह ठाकुर डिप्रेशन में रहता था। अमोला थाना प्रभारी राज सिंह चाहर का कहना है कि इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *