SHIVPURI NEWS-आंगन में नहा रही महिला को सांप ने डसा: इलाज के दौरान मौत

शिवपुरी। खबर जिले के भौंती थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां माचमौर गांव की एक महिला को नहाते वक्त सांप ने काट लिया। परिजनों को इसका पता महिला के मुंह से झाग आने के बाद चला। महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां दो घंटे के उपचार के बाद महिला ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार अस्पताल चौकी पुलिस ने महिला की मौत को संदिग्ध मानते हुए मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया हैं। परिजनो के अनुसार 60 वर्षीय शांति गुर्जर को घर के आंगन में नहाते वक्त सांप ने काटा था। मृतका को सांप के द्वारा काटते हुए किसी ने नहीं देखा था, लेकिन वह बेहोश हो गई थी।
ग्रामीण अर्जुन सिंह तोमर ने बताया कि बेहोश होने के बाद परिजन उन्हें मंदिर लेकर पहुंचे। कुछ देर बाद शांति देवी के मुंह से झाग निकलते देख पता लगा की उन्हें सांप काटा था। तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन उपचार के दो घंटे बाद उनकी मौत हो गई।