Picsart 24 09 03 23 05 36 602

SHIVPURI में जलसंकट: गटर के पानी से नहाया युवक, महिलाएं बोलीं-जेल भेज दो,बहां पानी तो मिलेगा

Picsart 24 09 03 23 05 36 602

शिवपुरी। खबर शहर के फिजिकल क्षेत्र से है जहां जल संकट के चलते पिछले 15 दिनों से वार्ड 29 संजय कालोनी में पानी की सप्लाई नहीं की गई हैं। इससे भड़के वार्डवासियों ने आज फिजिकल सम्पवेल के बाहर जाम लगा दिया। इसके चलते करीब दो घंटे आवागमन प्रभावित हुआ। गुस्साई भीड़ ने नगर पालिका मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। सूचना के बाद फिजिकल थाना पुलिस ने जाम को हटवाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने बाद में सीएमओ ने मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया तब कहीं दो घंटे बाद लोग सड़क से हटने को राजी हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि सिंध जलावर्धन योजना में हुए भ्रष्टाचार के चलते पानी समस्या से जूझना पढ़ रहा हैं।

इस प्रदर्शन के दौरान संजय कॉलोनी के रहने बाली एक युवक ने सड़क पर भरे गंदे पानी से नहाकर अपना विरोध व्यक्त किया। युवक कहना था कि पिछले 15 दिनों से संजय कॉलोनी में पानी की सप्लाई नहीं की गई हैं। इसकी शिकायत भी की लेकिन नगर पालिका के पार्षद से लेकर अध्यक्ष ने कोई सुनवाई नहीं की थी।

इधर जाम के दौरान महिलाओं ने मिट्टी के खाली बर्तनों को सड़क पर फोड़ कर अपना विरोध व्यक्त किया। महिलाओं के साथ आई दसवीं कक्षा की छात्रा सानिया खान ने कहा कि उसे हर रोज कुएं पर पानी भरने जाना पड़ता था। इसके चलते वह स्कूल नहीं जाती हैं। उसके पिता मजदूरी का जैसे-तैसे घर चला रहे हैं। ऐसे में वह 700 रुपये का पानी का टेंकर खरीदकर नहीं पी सकते हैं। इसके बावजूद पानी की सप्लाई नहीं की जा रही हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *