दोनों पक्षों के बीच मीट की दुकान को लेकार विवाद पहले जमकर मारपीटा, फिर फायरिंग

पिछोर। खबर जिले के पिछोर से आ रही है जहां घर के सामने दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि 10 से ज्यादा लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी अवैध कट्टे लेकर पहुंचे और दोनों भाइयों को पहले जमकर पीटा। फिर फायरिंग कर भाग गए। दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार पिछोर में रविवार रात की घटना है। विजय घावरी उम्र 40 साल और अजय घावरी उम्र 35 साल अनाज मंडी के बाहर कई वर्षों से मीट की दुकान चला रहे हैं। कुछ समय पहले उनकी दुकान के पास शेरसिंह घावरी ने मीट की दुकान खोल ली थी। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच दुकान को लेकर विवाद,हुआ बताया जा रहा हैै।
कि रविवार रात को अजय और विजय का शेरसिंह घावरी से दुकान को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों भाई घर आ गए थे। मृतकों के परिजन ने बताया कि रात करीब 8 बजे सागर, संतोष, अमर, मनीष, सौरभ घाबरी और उनके पिता शेरसिंह सहित 17 लोग हाथों में अवैध कट्टे लेकर अजय और विजय के घर पहुंचे थे।
परिजनों ने बताया है। कि 10 से ज्यादा लोग आए। और गोली मारने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में अभी FIR दर्ज नहीं की है।