Picsart 24 09 02 19 03 24 161

बैराड़ में धाकड़ समाज ने निकाली बलराम जयंती पर विशाल शोभायात्रा: जगह-जगह हुआ स्वागत

Picsart 24 09 02 19 03 24 161

बैराड़। शिवपुरी जिले की बैराड़ नगर परिषद में रविवार को किरार धाकड़ समाज द्वारा अपने आराध्य देव हलधर भगवान बलराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। अपने हलधर भगवान बलराम की शोभा यात्रा में किरार धाकड़ समाज का उमड़ा जनसैलाब दिखा। भगवान धरणीधर जयन्ती के मौके पर किरार धाकड़ समाज की शोभायात्रा का भव्य नजारा देखने को मिला।

समाज के पदाधिकारी शोभायात्रा के आगे आगे चल रहे थे और उनके पीछे वाहनों पर सवार भक्त पताका लिए चल रहे थे वहीं ट्रैक्टर चार पहिया वाहन सहित दो पहिया वाहन भी यात्रा की शोभा बड़ा रहे थे। डीजे की धुन पर थिरकते नचाते युवाओं का हुजूम पैदल शोभायात्रा में चल रहा था। सबसे अंत मे सैंकड़ों युवा वाहन रैली के रूप में धरणीधर के जयकारे लगा रहे।

शोभायात्रा का समाज के लोगों ने रास्ते में जेसीबी पर खड़े होकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा न्यू अनाज मंडी से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए अंत में धाकड़ धर्मशाला धौरिया पर पहुंची जहां समाज के प्रबुद्धजनों ने समाज बंधुओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गुलाब सिंह किरार, पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, नगर परिषद मोहना के अध्यक्ष राधाकृष्ण धाकड़, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रद्युम्न वर्मा, मुरार जनपद अध्यक्ष दिलराज सिंह किरार, जिला पंचायत श्योपुर सदस्य परीक्षत धाकड़, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अरविंद चकराना, धरणीधर समिति के राष्ट्रीय संयोजक नरेश सिंह किरार, किरार धाकड़ समाज के वरिष्ठ लोग, शिक्षक, पत्रकार युवा उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में बैराड़ की 15 लोगों की युवा टीम की अहम भूमिका रही जो कि कार्यक्रम की शानदार और जानदार तरीके से तैयारी की पोहरी युवा टीम का भी विशेष योगदान रहा संपूर्ण कार्यक्रम में शैतान सिंह एस एस धाकड़ द्वारा मंच संचालन किया गया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *