Picsart 24 08 19 17 04 37 284

शिवपुरी में जंगली सूअरों का आतंक: खेतो में कड़ी फसल को कर रहे हैं बर्बाद, किसान परेशान

Picsart 24 08 19 17 04 37 284

शिवपुरी। खबर जिले के इंदार थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां इन दिनों किसान जंगली सुअरों के झुंड से परेशान हैं। इस क्षेत्र में सूअर किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाने में लगे हुए हैं। किसान रात भर जागकर अपनी फसल की रक्षा कर रहे हैं। इसके बावजूद कई किसान की फसलों को सूअर चौपट करने में लगे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार सूअरों के आतंक का मामला इंदार थाना क्षेत्र के रिनाया गांव से सामने आया है। रिनाया गांव के रहने वाले राज कुमार रघुवंशी ने बताया कि उन्होंने अपने 20 बीघा के खेत में मक्के की फसल की थी। करीब 12 बीघा की मक्के की फसल जंगली सूअर बर्बाद कर चुके हैं। ऐसे क्षेत्र के कई किसान हैं, जिनकी फसलों को रात के अंधेरे में सुअरों का झुंड बर्बाद कर चुके हैं।

जंगली सुअरों के आतंक से किसानों को रातभर जागना पढ़ रहा हैं। ऐसे में सूअर हमलावर भी हो जाते हैं। हर साल किसानों को इस समस्या से जूझना पड़ता है। पिछली साल सुअरों के हमले से दो किसान घायल हो गए थे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *