Picsart 24 07 28 22 44 15 440

SHIVPURI के शार्प शूटर का झांसी में शॉर्ट एनकाउंटर: प्रोपर्टी के विवाद में ली थी सुपारी

Picsart 24 07 28 22 44 15 440

शिवपुरी। खबर झांसी से आ रही है। जहां झांसी पुलिस ने शिवपुरी के शार्प सूटर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि शिवपुरी जिले के शार्प शूटर से झांसी पुलिस की भिड़ंत हुई हैं। इसी दौरान शार्ट एनकाउंटर में शिवपुरी के शार्प शूटर के पैर में गोली लगी हैं। जिससे वह घायल हो गया। जिसके बाद आरोपी बलदेव कुशवाहा उर्फ विक्की को झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना में झांसी पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सीपी मिशन कम्पाउंड के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर श्यामजी यादव पुत्र रघुवीर सिंह यादव उम्र 36 साल को बीते 21 जुलाई की रात 11 बजकर 45 मिनिट पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। प्रॉपर्टी डीलर श्यामजी यादव के गोली पेट में लगी थी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए पांच टीमें बनाई थी। जांच में जुटी टीमों ने सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली गई थी।

झांसी एसपी सिटी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने बताया कि झांसी के पठौरिया मोहल्ला निवासी अरविंद कुशवाह पुत्र धनीराम का प्रॉपर्टी का विवाद प्रॉपर्टी डीलर श्यामजी यादव से चल रहा था। जिसकी कीमत करीब 80 लाख है। विवाद को निपटाने के अरविंद कुशवाह ने प्रॉपर्टी डीलर की ह्त्या की साजिश शिवपुरी के करैरा के रहने वाले अपने भांजे सुनील कुशवाहा के साथ रच ली थी। सुनील कुशवाहा ह्त्या करने की सुपारी शिवपुरी करैरा के रहने वाले बदमाश बदमाश बलदेव कुशवाहा उर्फ विक्की को दी थी। सुपारी लेने के बाद बदमाश बलदेव कुशवाहा उर्फ विक्की अपने एक साथी सचिन रावत ने 21 जुलाई की रात 11:45 बजे प्रोपर्टी डीलर श्यामजी यादव में उनके भाई रघुवर सिंह यादव के सामने गोली मारकर फरार हो गए थे।

एसपी ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि गोली मारने वाले दो बदमाश ग्वालियर रोड से गुजरने वाले हैं। इस पर सीपरी बाजार थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी और स्वाट टीम प्रभारी जितेंद्र तख्कर की टीम रक्सा तिराहा पर चेकिंग कर रही थी। कुछ देर बाद बिना नंबर की बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। जब उनको रोकने का प्रयास किया तो वे रुके नहीं और बाइक लेकर कब्रिस्तान की ओर भाग निकले।

बताया कि पुलिस ने घेराबंदी की तो खुद को घिरता देख वे पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। काउंटर अटैक में मध्य प्रदेश के शिवपुरी के करैरा करैरा बलदेव कुशवाहा उर्फ विक्की पुत्र सुरेंद्र के पैर में गोली लगी। जबकि करैरा का रहने वाला उसका साथी सचिन रावत पुत्र माधव रावत को घेरकर पकड़ लिया। उनसे एक तमंचा, दो खोखा, 1870 रुपए और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। पैसों के विवाद में सुपारी देने की बात सामने आई है। पुलिस ने सुपारी देने वाले आरोपी और उसके भांजे को भी गिरफ्तार कर लिया है। गोली लगने से घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया है। पुलिस पूछताछ में शिवपुरी जिले के रहने वाले एक बदमाश सुनील कुशवाहा पुत्र तुलसीराम कुशावहा का भी नाम सामने आया हैं। पुलिस ने प्रॉपर्टी के विवाद सुपारी देने वाले अरविंद कुशवाहा पुत्र धनीराम और उसके भांजे सुनील कुशवाहा के साथ शिवपुरी के बलदेव कुशवाहा उर्फ विक्की पुत्र रमेश कुशवाहा, सचिन रावत पुत्र माधव रावत, सुनील कुशवाहा पुत्र तुलसीराम कुशावहा के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *