swatantra shivpuri

रात में पत्नि​ को पीटकर भगा दिया, टपरिया में भी आग लगा दी: सुबह पेड़ पर लटकी मिली लाश

swatantra shivpuri

शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र से आ रही हैं। जहां बसंतपुर गांव के रहने बाले बाले पति पत्नि में ​विवाद के पति का शव बडोदी क्षेत्र के एक खेत में नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार प्रेम बाई आदिवासी ने बताया कि उसका पति रघुवीर आदिवासी शराब पीने का आदी था। पिछले बीस दिनों से मजदूरी पर भी नहीं जा रहा था। इसके चलते उसे पत्थर फैक्ट्री पर काम करने जाना पड़ता था। बीती रात जैसे ही वह पत्थर फैक्ट्री से काम कर घर लौटी शराब के नशे में होने से पति ने उसकी मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। इसके बाद वह बच्चों के साथ छुप गई थी। उसके पति ने रात में ही टपरिया में भी आग लगा दी थी। फिर वह मौके से निकल गया था।

सुबह जब वह पति की तलाश में निकली तब उसे पति उसकी साडी के बने फंदे से लटका हुआ मिला। बता दें कि दोनों पति-पत्नी कदवाया के पास वसंतपुर गांव के रहने बाले हैं जो पिछले डेढ़ वर्षों से मजदूरी के लिए बड़ौदी क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *