Picsart 24 07 10 21 53 34 882

16 साल की नाबालिग को भगाकर झांसी ले गया BF व उसकी मां : शादी का झांसा देकर किराए के कमरे में RAPE

Picsart 24 07 10 21 53 34 882

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र से आ रही है जहां करैरा कस्बे की रहने वाली 16 साल की नाबालिग किशोरी से रेप करने वाले 15 वर्षीय किशोर को करैरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि नाबालिग किशोर शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी को भगा ले गया था। आरोप है कि नाबालिग किशोर की मां ने भी अपने बेटे के साथ दिया। पुलिस द्वारा मां को भी सहयोगी आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार करैरा कस्बे की रहने वाली 16 साल की नाबालिग 24 जून की शाम घर से बाजार की कहकर निकली थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी, परिजनों ने पड़ताल कर पाया कि पड़ोसी 15 साल का नाबालिग भी घर से लापता था। परिजनों ने इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने 28 जून को नाबालिग को झांसी से बरामद कर लिया था।

नाबालिग के बयानों के आधार पर उसे शादी का झांसा देकर झांसी में एक किराए के कमरे में रखा गया था। इसमें लड़के की मां भी शामिल थी। उन्होंने भी शादी कराने की बात कही थी। झांसी में खर्चे और किराए के कमरे की व्यवस्था भी लड़के की मां ने की थी। बता दें कि 28 जून से दोनों मां-बेटे फरार चल रहे थे। जिन्हें खोड़ चौकी के केनवाया गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *