Picsart 24 07 09 19 25 57 610

खबर का असर : नकली खाद्य पदार्थों को बेचने बालों पर होगी कार्यवाही, कलेक्टर ने दिए आदेश

Picsart 24 07 09 19 25 57 610

प्रिंस प्रजापति@शिवपुरी। मिलावटी खाद्य पदार्थ का विक्रय करने वालो के विरूद्ध नोटिस और जुर्माना आदि की कार्यवाही की जाए। अमानक खाद्य पदार्थों की लगातार जांच कर सैंपल लेने की कार्यवाही करें। उक्त आशय के निर्देश आज कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए।

बता दें कि बीते दिनों खाद्य पदार्थों में मिलावट का खतरनाक खेल जारी के शीर्षक के साथ प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया और आज कलेक्टर ने नकली खाद्य पदार्थों को बेचने बालों पर कार्यवाही करने के आदेश दिए गए। बैराड़ क्षेत्र में बढ़ रहे खाद्य पदार्थों में मिलावट के खेल पर नकेल कसने कलेक्टर ने अधिकारियों को सेंपल लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। बैठक में अपर कलेक्टर दिनेश शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं फूड सेफ्टी अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने फूड सेफ्टी ऑफिसर को निर्देश देते हुए कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थ हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं इसलिए आमजन में इनके प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है। उपभोक्ता के हितों का ध्यान रखना जरूरी है, उन्हें मिलावट खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक किया जाए। इसके अलावा लगातार सैंपल लेने की कार्यवाही करें। उन्होंने डेयरी दुकानों से दूध एवं दूध से बनने वाले खाद्य पदार्थाे के भी सैंपल लेने के निर्देश दिए। कुल्फी ठेलों पर जाकर उनके उत्पाद की भी जांच की जाए और उन्हें समझाया जाए कि इनमें केमिकल रहित खाद्य कलरों का उपयोग किया जाए।

जिससे आमजन के स्वास्थ्य को नुकसान होने से बचाया जा सके। नाश्ता वाले, समोसा चाट वाले के स्टॉल, दुकानों एवं ठेलों का निरीक्षण किया जाए और उन्हें बताया भी जाए कि बार-बार एक ही तेल उपयोग करना हानिकारक होता है। फ्रेश तेल का उपयोग करें।

बैठक में अपर कलेक्टर दिनेश शुक्ला ने बताया कि जिले में मिलावट के विरुद्ध अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है जिसमें सैंपल लिए जाकर संबंधित के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *