नारकीय जीवन जीने को मजबूर शिवपुरी के इस गांव के ग्रामीण: 15 साल से नहीं आई लाईट, रहवासी पहुंचे कलेक्टर के पास

शिवपुरी। खबर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय से आ रही है। जहां तिधारी गांव की श्यामपुर हरिजन वस्ती मे 15 साल से बिजली नहीं आने से यहां के करीब आधा सैकड़ा परिवार नारकीय जीवन जीने को विवश है। स्थिति यह है कि बच्चों की पढ़ाई लिखाई से लेकर रात में सांप बिच्छू और चोरों का डर हरिजन बस्ती के रह वासियों को हमेशा सताता रहता है।
जानकारी के अनुसार रहवासियों ने बताया कि चुनाव के दौरान नेता एक माह में बिजली लाइन लगवाने का आश्वासन देते हैं। लेकिन लगातार तीन चुनाव से नेता झूठा आश्वासन दे रहे हैं। ग्रामीण सांसद विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों को बस्ती में बिजली लाइन के लिए आवेदन दे चुके हैं।
बावजूद इसके ग्रामीणों की सुनवाई नहीं हो रही है। मंगलवार को श्यामपुर हरिजन बस्ती के आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर आबादी बिजली लाइन डलवाने की मांग की है।
