SHIVPURI में BIKE से लाठी अड़ाकर युवक के साथ लूट: ससुराल से लौट रहा था,जमकर पीटा

शिवपुरी। खबर जिले के खोड़ चौकी क्षेत्र से आ रही है। जहां पाली घाटी में मंगलवार की रात एक बाइक सवार की बाइक अज्ञात बदमाशों ने लाठी अड़ाकर गिरा दी गई। बाइक सवार के साथ बदमाशों द्वारा मारपीट भी कर दी गई। घायल बाइक सवार को पहले खोड़ के स्वास्थ्य केंद्र फिर बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार घायल अरविंद आदिवासी के भाई ने बताया कि नरेन्द्र आदिवासी ने बताया कि उसका भाई अरविंद बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल सुनाज से वापस अपने गांव चरखऊ थाना मायापुर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रात 9 बजे पाली घाटी पर अज्ञात लोगों ने लाठी अड़ाकर उसकी बाइक को गिरा दिया।
फिर अरविंद के साथ मारपीट भी की गई। उसकी जेब में रखे कुछ पैसों को भी निकाल लिया गए। घटना के कुछ देर बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने अरविंद को खोड़ के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में खोड़ चौकी प्रभारी देवेंन्द्र सिंह तोमर का कहना है कि ऐसी कोई भी घटना या दुर्घटना उनके सामने नहीं आई है।