Picsart 24 06 27 13 28 36 260

SHIVPURI में 30 साल के देवेन्द्र की लाश सड़क किनारे मिली: हादसा य हत्या जांच में जुटी पुलिस

Picsart 24 06 27 13 28 36 260

शिवपुरी। खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बड़खारी गांव के पास बुधवार रात एक युवक की लाश सड़क किनारे पड़ी मिली। मृतक की बाइक भी शव के पास ही पड़ी थी। पुलिस रात में मृतक को नरवर के अस्पताल लेकर पहुंची। आज, गुरुवार शव का पीएम हुआ।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव के रहने वाले देवेंद्र कुशवाह पुत्र अशोक कुशवाह उम्र 30 साल के रूप में हुई है। बताया गया है कि देवेंद्र बुधवार रात नरवर से अपने गांव बाइक पर सवार होकर निकला था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। उसका शव सड़क किनारे मिला। माना जा रहा है कि देवेंद्र की बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी होगी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। प्राथमिक तौर पर पुलिस भी इसे हादसा ही मान रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *