Picsart 24 06 26 17 27 18 854

खेत की मेड़ तोड़ने पर हुआ​ विवाद: कट्टे से गोली मारकर हत्या करने के प्रयास का आरोप

Picsart 24 06 26 17 27 18 854

शिवपुरी। खबर जिले के भौंती थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां मनियर गांव खेत की मेढ़ तोड़ने पर हुए विवाद में एक ग्रामीण ने दूसरे ग्रामीण पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली जमीन पर जमीन इसके बावजूद ग्रामीण घायल हो गया। ग्रामीण जिला अस्पताल में भर्ती है। उसका आरोप है कि भौंती थाना पुलिस ने सामान्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। जबकि उस पर जानलेवा हमला हुआ था।

जानकारी के अनुसार मनियर गांव के रहने वाले गौरीशंकर पुत्र दयाराम शर्मा उम्र 43 साल ने बताया कि वह मंगलवार रात अपने खेत में मूंगफली बोने के लिए खेत की जुताई कर लौटा था। मेरे खेत की मेढ़ को पड़ोसी खेत मालिक रामेश्वर लोधी ने तोड़ दिया था। जब रात को रामेश्वर लोधी से खेत की मेढ़ तोड़ने की बात कही थी। इसी बात से रामेशवर लोधी और रामजीलाल लोधी ने झगड़ा शुरू कर दिया। इस बीच रामेश्वर लोधी ने 12 बोर बंदूक से फायर कर दिया था। गोली जमीन पर लगी। इसके बाद कुछ छर्रे उसे लगे। जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला अस्पताल में इलाज करा रहे गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि रामेशवर लोधी ने उस पर कट्टे से फायर किया था। लेकिन उसकी जान बच गई। लेकिन पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले में भौंती थाना प्रभारी गीतेश शर्मा का कहना है कि घायल के शरीर पर गोली या गोली के छर्रे में निशान नहीं मिले हैं। उसे किसी पठाखे से उचटे कंकड़ लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *