सर्राफा व्यवसाई की हुई मौत, अस्पताल में दम तोड़ा,गोली मारने का लाइव वीडियो आया सामने, पैसों के लेनदेन को लेकर हिस्ट्रीशीटर ने मार दी थी गोली

शिवपुरी जिले के खनियांधाना कस्बे में सर्राफा व्यवसाई पर एक आदतन अपराधी ने कट्टे से गोली चला दी। गोली लगने के बाद सर्राफा व्यवसाई को झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सर्राफा व्यवसाई में उपचार के दौरान आज सोमवार की सुबह दम तोड़ दिया। बता दें कि गोली कांड का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें हिस्ट्रीशीटर सर्राफा व्यवसाई में गोली मारता हुआ दिखाई दे रहा है। इस मामले पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि आरोपी रोहित केवट के खिलाफ दर्ज एफआईआर में आईपीसी की धारा 302 का इजाफा किया गया। साथ पुलिस ने आरोपी रोहित केवट को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक खनियांधाना कस्बे का रहने वाला सर्राफा कारोबारी धर्मेन्द्र सोनी (32) से आदतन बदमाश रोहित केवट का पैसों के लेनदेन का कोई विवाद था। रोहित केवट धर्मेंद्र के पैसे लौटा नहीं रहा था। इसी कड़ी में बीते रविवार की शाम मढिया तालाब के पास एक मंदिर के चबूतरे पर रोहित केवट धर्मेंद्र सोनी बैठे हुए थे। इसी दौरान दोनों में पहले कहासुनी हुई। इसके बाद में रोहित केवट ने कट्टे से रोहित पर फायर कर दिया। बताया गया है गोली चलते ही रोहित झुक गया था। इसके बावजूद गोली कनपटी को छूती हुई निकल गई। लेकिन गोली से घाव गहरा हो गया था। घायल सर्राफा कारोबारी धर्मेंद्र सोनी को झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने आज सोमवार की सुबह दम तोड़ दिया। इस मामले पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि आरोपी रोहित केवट के खिलाफ दर्ज एफआईआर में आईपीसी की धारा 302 का इजाफा किया गया। साथ पुलिस ने आरोपी रोहित केवट को गिरफ्तार कर लिया है।