swatantrashivpuri 40

सटोरिया पति देह व्यापार कराना चाहता है,ननद शराब बेचती है,देवर जिला बदर आरोपी,4 चार बच्चों का अपहरण कर ले गए

swatantrashivpuri 40
swatantrashivpuri 40

शिवपुरी। खबर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आ रही है। जहां आज एक महिला ने अपने ससुरालजनों पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि उसका पति उससे अनैतिक काम कराकर देह व्यापार कराना चाहता है। जब महिला इस बात के लिए तैयार नहीं हुई तो उसके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करते हुए भारती प्रजापति पुत्री बारेलाल प्रजापति निवासी करैरा ने बताया है कि उसकी शादी 14 साल पहले बैराड के धर्मेन्द्र प्रजापति से हुई थी। शादी के बाद उसके यहां 4 बच्चे है। महिला का आरोप है कि पति पहले बेरोजगार था। उसके बाद वह बैराड में सट्टा चलवाने लगा। जिसके चलते उसे अवैध कामों में पैसे की लत लग गई और अब उसका पति उससे देह व्यापार कराकर पैसे कमाना चाहता है।

महिला का आरोप है कि उसका पूरा परिवार क्रिमनल माईडेंड है। उसकी ननद अवैध शराब बेचते में पकडी जा चुकी है। साथ ही उसका देवर जिला बदर आरोपी है। जिसके चलते वह घर छोडकर करैरा में किराए से अपनी दीदी के पास अपने बच्चों को लेकर रह रही ​थी। परंतु कल रात्रि में उसका पति देवर दो गाडियों से आए और उसके घर से 4 बच्चों को जबरन अपने साथ अपहरण कर ले गए। उसके बच्चे छोेटे छोटे है और उसे बापस दिलाने की गुहार महिला ने लगाई है।

महिला का आरोप है कि जब वह इस मामले की शिकायत करने पुलिस थाना करैरा में पहुंची तो पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। जिसके चलते उसने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। जहां पुलिस अधीक्षक ने करैरा थाना प्रभारी को कार्यवाही के लिए ​लिखा है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *