SHIVPURI NEWS- शौच के हाथ धोने राख उठा रहा था उदय सिंह,सांप ने काटा,मौत

शिवपुरी। खबर जिले के छर्च थाना क्षेत्र के माहदेवा गांव से आ रही है। जहां 32 साल के युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच को आगे बढ़ा दिया है।
जानकारी के मुताबिक महदेवा गांव का रहने वाला उदय सिंह (32) आज सुबह शौच के बाद घर वापस लौटा था। जैसी उसने हाथ धोने के लिए राख को उठाने हाथ बढ़ाया। तभी दीवार से निकलकर सांप ने उसे काट लिया। इसके बाद उदय को बेहोशी आने लगी।
कुछ देर बाद उदय ने घटना के बारे में अपनी पत्नी को बताया। उदय को परिजन जिला अस्पताल लाया गया था। लेकिन डॉक्टर ने उदय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Advertisement