SHIVPURI NEWS- बागेश्वर धाम दर्शन करने गई महिला गायब,पति ने लगाई SP से गुहार

शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर से बागेश्वर धाम दर्शन करने निकली एक महिला लापता हो गई। जब कई दिनों तक खोजने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लगा तब पति ने आज एसपी ऑफ़िस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। अशोकनगर जिले के गहोरा गांव के रहने वाले बृजेंद्र लोधी ने बताया कि वह पिछोर में मजदूरी के लिए किराए का कमरा लेकर रह रहा था।
10 जून को उसकी पत्नी रेखा लोधी बागेश्वर धाम के दर्शन करने निकली थी। लेकिन कुछ दिन बाद भी वह बापस नहीं लौटी थी। बृजेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी पहले भी दो बार बागेश्वर धाम जा चुकी है। लेकिन इस बार वह बापस नहीं लौटी है। इसकी शिकायत पिछोर थाने में भी दर्ज कराई थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते आज वह एसपी ऑफिस अपनी फरियाद लेकर पहुंचा है और जल्द एसपी से पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है।
Advertisement