swatantrashivpuri 36

SHIVPURI NEWS- बकरियों के बाडे में जा घुसा तेंदुआ: दो बकरियों की मौत,2 गंभीर, गांव में दहशत

swatantrashivpuri 36

शिवपुरी। खबर जिले के अमोला थाना क्षेत्र के अमोला घाटी सिंध नदी किनारे से आ रही है। जहां एक गांव में खेत पर बने बकरियों के बाडे में अचानक तेंदुआ आ घुसा। जिससे इस तेंदुए ने बकरियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में दो बकरियों की मौत हो गई। जबकि दो बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद गांव में हदशत का माहौल बन गया। इस मामले की सूचना ग्रामीणों ने फॉरेस्ट की टीम को दी। इस हादसे में घायल दो बकरियों का उपचार पशु चिकित्सकों ने किया है।

जानकारी के अनुसार अमोला क्रेसर के रहने वाले विष्णु चौहान का कृषि फ़ार्म पुराने अमोला के सिंध नदी किनारे है। शनिवार रात विष्णु चौहान के बटाईदार खुमान अपनी पत्नी करही रजक के साथ खेत पर सोया हुआ था। खेत पर ही एक बाढ़े में बकरियां बंद थी। रात तीन बजे के लगभग तेंदुआ आया और बाढ़े में बंद बकरियों पर हमला कर दिया। बकरियों की मिमियाने और तेंदुए जैसे दहाड़ को सुन करही रजक उठकर बकरियों के बाढ़े के बाहर पहुंची। जहां तेंदुए ने भागते वक्त करही रजक पर हमला करने की कोशिश की। गनीमत रही पीछे से हाथ में लाठी लिए करही के पति को देख तेंदुआ दूसरी दिशा में भाग खड़ा हुआ।

ग्रामीणों की माने तो ये वही तेंदुआ है जो दो दिन पहले पुराने अमोला के खंडहर के बाहर बनी पुलिया पर दहाड़ लगाते हुए दिखाई दिया था। जिस स्थान तेंदुए ने घटना को अंजाम दिया, इसकी दूरी महज आधा किलोमीटर की है। तेंदुए के इस हमले से अब ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *