swatantrashivpuri 30

कुटुम्ब न्यायालय का कर्मचारी ठगी का शिकार,Link पर Click किया और खाते से पार हो गए 33 हजार

swatantrashivpuri 30

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली से आ रही है। जहां आज सायबर ठगों ने कुटुम्ब न्यायालय के कर्मचारी को निशाना बनाते हुए उसके खाते से 33 हजार रूपए पार कर दिए। इस मामले की शिकायत पीडित कर्मचारी ने बैंक और कोतवाली में की। जहां पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधडी की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

सिटी कोतवाली में शिकायत करते हुए संजीव पुत्र पीएन विश्वकर्मा निवासी खेडापति कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि वह कुटुम्ब न्यायालय में पदस्थ है। बीते दिनों उसके मोबाईल पर एक लिंक आई। उस लिंक पर संजीव ने क्लिक कर दिया तो दो बार मेें उसके एसबीआई के गुरूद्धारा चौक स्थिति बैंक खाते से 33 हजार रूपए पार कर दिए।

बैंक से ली गई जानकारी में उसके पैसे एचडीएफसी बैंक के अकाउंट में पहुंचे हैं। यह पैसे उसी लिंक को दबाने के बाद बैंक खाते से उड़ गए थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना में शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *