swatantrashivpuri 29

SHIVPURI NEWS- नहर किनारे 25 साल की युवती के साथ GANG-RAPE ,दो आरोपीयों पर FIR

swatantrashivpuri 29

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा ​थाना क्षेत्र के रामनगर गधाई गांव से आ रही है। जहां एक 25 साल युवती के साथ दो आरोपीयों ने गैंगरेप की बारदात को अंजाम दिया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना करैरा में की। जहां पुलिस ने युवती की शिकायत पर दो आरोपीयों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

पुलिस थाना करैरा में शिकायत करते हुए 25 साल की महिला ने बताया कि उसका पति महाराष्ट्र के नासिक में एक फैक्ट्री में काम करता हैं। वह 12 मार्च की दोपहर खेत की टूयूबेल की बोर चलाने नहर के पास गई हुई थी। तभी शिव सिंह रावत और बनवाली केवट ने आकर उसे पकड़ लिया था। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

मिली धमकी के डर से वह चुप रही। लेकिन एक रोज पूर्व उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में फोन पर अपने पति को बताया था। पति ने उसे डर खत्म कर आरोपियों की शिकायत थाने में दर्ज कराने कही थी। तब उसने आकर पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर शिव सिंह रावत और बनवाली केवट के खिलाफ गैंगरेप सहित जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *