swatantra shivpuri 3

अस्पताल में 22 साल की माया की मौत,पति बोला तेज बुखार आया था,पुलिस बोली संदिग्ध मौत,पैनल करेगा PM

swatantra shivpuri 3

शिवपुरी। खबर जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के इंदरगढ गांव से आ रही है। जहां एक 22 साल की नव विबाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इस मामले में मृतिका के पति का आरोप है कि उसकी पत्नि को तेज बुखार आया था। जबकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। जिसके चलते पुुलिस ने इस लाश का पैनल के जरिए पीएम काराया।

जानकारी के अनुसार इंदरगढ़ गांव की रहने वाली 22 वर्षीय माया मोगिया को शनिवार की शाम उसके पति अरुण मोगिया ने सतनबाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि, माया की मौत उपचार के दौरान हो गई। नव विवाहिता की मौत की सूचना सुभाषपुरा पुलिस को दी गई थी।

पुलिस ने महिला की मौत को संदिग्ध मानते हुए मर्ग कायम किया। आज महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। बता दें कि माया की शादी को अभी दो वर्ष भी पूरे नहीं हुए हैं। इधर महिला के पति अरुण का कहना था कि उसकी पत्नी को बुखार था जो 15 दिनों से उतर नहीं रहा था। शनिवार की शाम उसे सतनबाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि, उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *