खून से नहाई पत्नि का रोते हुए VIDEO वायरल, बोली-पति हैवान,बाथरूम में तक CCTV लगवाए,पति का आरोप पत्नि के TI मैडम के पति के साथ अवैध संबंध

शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक महिला का वीडियों शोसल मीडिया पर बायरल हो रहा है। इस वीडियों में महिला बुरी तरह से खून से नहाई हुई दिखाई दे रही है। साथ ही उसके कपडे फटे हुए है। इस मामले की शिकायत आज महिला ने पुलिस अधीक्षक से की है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे मन मुताविक काम नहीं करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता है। वहीं पति ने भी अपनी पत्नी पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के एक थाने पदस्थ महिला थाना प्रभारी के पति के साथ संबंध हैं।
महिला ने पुलिस को बताया कि वह अशोकनगर की रहने वाली है उसकी शादी 2015 में पिछोर के रहने वाले युवक से हुई थी। उसके बच्चे भी हैं। लेकिन पति मारपीट करने लगा था। पति की अनैतिक बातों और मारपीट से परेशान होकर वह ससुराल छोड़ मायके रहने लगी थी। अशोकनगर में पति से भरण पोषण की मांग को लेकर न्यायालय की शरण ली थी। 13 मई 2024 न्यायालय के निर्देश पर सुलह का एक प्रयास करने के उद्देश्य से वह अपनी ससुराल आकर रहने लगी थी।
पत्नि का आरोप बाथरूम में तक सीसीटीव्ही लगवा दिए
महिला का आरोप है जब वह अपनी ससुराल आई इससे पहले पति ने घर के बाथरुम में सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए थे। इसके बाद वह कैमरे के सामने संबंध बनाने को मजबूर करने लगा था। जिसका मैंने विरोध किया था। 31 मई की रात पति ने कैमरे के सामने संबंध बनाने की जिद की थी। मना किया तो पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इतना ही नहीं घर के बाहर सड़क पर कपड़े भी फाड़ दिए। वह लहूलुहान होकर थाने पर पहुंची थी। लेकिन पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की। साथ ही पति की ओर से मामला भी दर्ज कर दिया। इसकी शिकायत लेकर आज वह एसपी ऑफिस पहुंची है और पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहती है।
पति बोला- प्रेमी के सामने मारती है चांटे
महिला के पति ने आरोप निराधार बताया। उसका कहना है कि 2015 में शादी हुई थी शादी के बाद से ही उसकी पत्नी परेशान करने लगी थी। वह कभी भी अपने मायके चली जाती थी। वह 2021 से अपने मायके रह रही थी। इस बीच उसके संबंध एक व्यक्ति से हो गए थे। पति ने बताया कि उसकी पत्नी का जिले के एक थाने पदस्थ महिला थाना प्रभारी के पति के साथ संबंध हैं। वह अपने प्रेमी के साथ घर से कभी भी चली जाती है और कभी भी घर आ जाती है। इतना ही नहीं उसकी पत्नी अपने प्रेमी के सामने चांटे भी मारती है।
घर में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी लगवाए हैं। झगड़े की रात उसकी पत्नी फोन पर बात कर रही थी। पूछने पर हमलावर हो गई थी और वह खुद ही गिरकर घायल हुई थी। उसकी पत्नी तलाक के साथ संपत्ति का बंटवारा चाहती है। इसके लिए वह यह षडयंत्र रच रही है। बता दें कि पति का भी एक वीडियो सामने आया हैं जिसमें महिला अपने पति को मायके से आए एक युवक के सामने चांटा मारती हुई दिखाई दे रही है।
क्रॉस एफआईआर दर्ज
इस मामले में पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा का कहना है कि महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 323, 324, 294, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पति की शिकायत पर महिला के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। दोनों के बीच संपत्ति को लेकर झगड़ा चल रहा हैं।