swatantra shivpuri 51

SHIVPURI NEWS- शिवपुरी के जंगल में धधकती आग: पांच हैक्टेयर जंगल में फैली, बमुश्किल पाया काबू

swatantra shivpuri 51

शिवपुरी। जिले के करैरा रेंज के बांस पहाड़िया बीट के जंगल में आज रविवार को आग गई। जंगल में भड़की आग से धुएं का गुबार आसमान पर छा गया। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट विभाग ने फायर बिग्रेड की मदद से आग पर जैसे-तैसे काबू पाया। आग किन कारणों से लगी इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है।

जानकारी के मुताबिक दोपहर करैरा रेंज के बांस पहाड़िया बीट के जंगल में आग भड़कने की सूचना फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों को मिली थी। आग की सूचना लगते ही फॉरेस्ट विभाग ने मय दल बल के आग पर क़ाबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया था। इसके बाद मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत की बाद के बाद आग पर जैसे-तैसे काबू पाया था।

रेंजर अनुराग तिवारी ने बताया कि पांच हैक्टेयर जंगल में आग फैल चुकी थी। जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया। आग किन कारणों से लगी इसका पता फिलहाल नहीं सका है। आग की इस घटना में फॉरेस्ट सहित सिद्धन मंदिर के पेड़ झुलस गए।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *