Picsart 24 05 10 17 42 30 674 1

SHIVPURI में पेड़ पर लटका मिला 23 साल के युवक का शव: डिप्रेशन में नशे का था आदी

Picsart 24 05 10 17 42 30 674 1

शिवपुरी। खबर शहर के मनियर तालाब के पास से आ रही है जहां नीम के पेड़ पर आज शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव लटका हुआ मिला। वहां से गुजरा रहे कुछ राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मनियर के रहने वाले 23 वर्षीय सचेंद्र पुत्र दिनेश पुरी गोस्वामी के रूप में की है। सचेंद्र का शव शुक्रवार की सुबह मनियर तालाब के पास नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला था। सचेंद्र पर पूर्व में मामले दर्ज है।

बताया गया है कि सचेंद्र ने सुसाइड किया या फिर उसे फांसी के फंदे पर लटकाया गया। कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर इस बात की पड़ताल कर रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *