उल्टी होने पर 22 साल की गुंजन शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया,आधे घंटे में तोडा दम,लापरवाही के आरोप

शिवपुरी। खबर जिला चिकित्सालय से आ रही है। जहां जिला चिकित्सालय हमेशा यहां पदस्थ स्टाफ की बजह से सुर्खियों में रहता है। आज जिला चिकित्सालय के स्टाफ की गलती के चलते एक 22 साल की महिला काल के गाल में समा गई। यह आरोप मृतिका के परिजनों ने लगाए है।

जानकारी के अनुसार बीती शाम मानकपुर गांव की नवविवाहिता गुंजन पत्नि सन्नी शर्मा उम्र 22 साल को घर पर उल्टी हो रही थी। जिसके चलते परिजन उसे लेकर प्रायवेट में डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला की गंभीर हालात को देखते हुए तत्काल उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराने की सलाह दी। जिसके चलते परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे।

परिजनों का आरोप है कि उन्होंने आधे घंटे तक गुंजन को अस्पताल में भर्ती रखा। परंतु वहां पदस्थ स्टाफ उसका उपचार ही नहीं कर रहा था। जब परिजन भडके तो नर्स ने उपचार शुरू किया। परंतु आधी बोतल ही नही लग पाई और महिला ने दम तोड दिया। इस मामले की शिकायत परिजनों ने पुलिस थाना कोतवाली में की। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *