खूबत घाटी पर अनियंत्रित ट्रक पलटा,हैल्पर की दर्दनाक मौत-SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खबर जिले के सतनवाडा थाना क्षेत्र के खूबत घाटी से आ रही है। जहां नेशलन हाईवे की गलती ने एक और युवा की जान ले ली है। खूबत घाटी के अंधे मोड पर हुए सडक हादसे मेें एक ट्र​क के क्लीनर की दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पीएम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार एक प्लाई से भरा ट्रक क्रमांक RJ11GC0250 ग्वालियर से गुना की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक शुक्रवार-शनिवार की रात सतनबाड़ा खूबत घाटी के अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान ट्रक के केबिन में सवार ट्रक का हैल्पर केबिन के बाहर फिक गया था और ट्रक की चपेट में आने से हैल्पर धौलपुर के रहने बाले नरेश बघेल उम्र 30 साल की मौत हो गई। सूचना के बाद सतनबाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके पर पहुंचकर ट्रक के हैल्पर नरेश के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस मोड़ पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं
खूबत घाटी के इस मोड़ को कई साल पहले ही ब्लैक स्पॉट घोषित किया जा चुका है। इसके बाद माधव नेशनल पार्क को ध्यान में रखते हुए एनजीटी के नियमों के तहत फिर से सड़क और ओवर ब्रिज का निर्माण करवाया गया। लेकिन इस ब्लैक स्पॉट को खत्म नहीं किया गया। जिससे आय दिन खूबत घाटी के इस मोड़ पर सड़क हादसे हो रहे हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *