नहाने के छीटे खूनी खेल में तब्दील: जमकर चले लाठी लुहांगी ,क्रॉस मामला दर्ज

शिवपुरी। खबर जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के बारा गांव में नहाते समय पानी का छींटे पड़ोसी महिला पर पड़ जाने पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच इस झगडे में जमकर लाठी-डंडे चल गए। इस झगड़े में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बांरा का रहने बाला रामबरन जाटव पुत्र बच्चू जाटव घर के बाहर आज सुबह नहा रहा था। इसी दौरान रास्ते से गुजर रही पडोसी श्यामबाई जाटव पर पानी के छींटे उचटकर गिर गए थे। इसी मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले मुंहबाद हुआ फिर दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया।
इस घटना में रामबरन पक्ष के बलराम जाटव, रामअवतार जाटव, भोले जाटव, बतीबाई जाटव घायल हुए हैं। इस घटना में बलराम जाटव का हाथ फ्रैक्चर हुआ है। वहीँ श्यामबाई जाटव पक्ष के दयाराम जाटव ,दीपू जाटव , नीरज जाटव ,मालती जाटव घायल हुए हैं। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रास केस दर्ज किया है।
