पडोसियों से झगडा से परेशान युवती ने लगा दी मगरमच्छों से भरे जाधव सागर में छलांग, बमुश्किल बचाया

शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के नईसराय क्षेत्र से आ रही है। जहां पडौसियों की लडाई से परेशान एक महिला ने जाधव सागर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को तत्काल तालाब में उतरकर बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। लोगों ने बताया कि इस तालाब में मगरमच्छ भी रहते है, यदि समय रहते इन्हें नहीं निकाला जाता, तो कुछ भी हो सकता था। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को रोज नईसराय की रहने वाली 50 वर्षीय सरवनी आदिवासी पत्नी नंदराम आदिवासी का पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिससे बाद सरवनी आदिवासी जाधव सागर तालाब की ओर चली गई और तालाब में छलांग लगा दी।

गनीमत रही की महिला को तालाब में छलांग लगाते वक्त कुछ लोगों ने देख लिया। जिसके बाद तत्काल महिला को तालाब में कुछ लोगों ने कूदकर बाहर निकाला। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

महिला के बेटे सीताराम ने बताया कि वह घर पर सो रहा था इसी दौरान उसकी मां का पड़ोसियों से विवाद हो गया था। गौरतलब है कि जिस जाधव सागर तालाब में महिला ने छलांग लगाई थी उस तालाब में सैकड़ों की संख्या में मगरमच्छ मौजूद है, गनीमत रही कि समय रहते महिला को तालाब से बाहर निकाल लिया गया नहीं तो कोई अप्रिय घटना भी घटित हो सकती थी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *