दीपावली पर साईकिल सुधरवाकर घूमने गया था 14 साल का रोहित, अज्ञात वाहन ने बुझा दिया घर का चिराग

शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के लुधावली से आ रही है। जहां दीपावली के पावन पर्व पर एक अज्ञात बाहन ने एक घर का चिराग बुझा दिया है। घटना शहर के गुना बाईपास की बताई जा रही है। राहगीरों ने घायल को जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती किया था,लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का कहना है जिसमें उनके बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं उसने ही उसे मारा हैं।
जानकारी के अनुसार लुधावली गौशाला के रहने वाले बबलेश कोली से उसका बेटा रोहित कोली उम्र 14 साल कई महीनों से उसकी खराब पड़ी साइकिल को सुधरवाने की जिद कर रहा था। उसके पिता बबलेश ने बीते दिन दीपावली के दिन अपने बेटे रोहित को साइकिल रिपेयर करवा कर दी थी। साइकिल से सुधरने की खुशी मनाने रोहित अपनी साइकिल से घर से घूमने निकला था।
जब वह गुना बाईपास पर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने रोहित की साइकिल में टक्कर मार दी, वह बुरी तरीके से घायल हो गया। राहगीरों ने रोहित को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रोहित के पिता बबलेश ने घायल रोहित को अस्पताल लाने वाले पर आरोप लगाए। बबलेश ने कहा था कि जो व्यक्ति रोहित को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचा हैं, उसके भी पैर में चोट लगी है। उस पर भी शक है। इसी व्यक्ति के वाहन से रोहित हादसे का शिकार हुआ होगा। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है।