मौसी के यहां शादी में आया था UP का चित्रांश: छत पर सो रहा था, नीेचे गिरने से घायल

शिवपुरी। खबर जिले के खोड़ पुलिस चौकी क्षेत्र से आ रही है। जहां चंदाबनी गांव में बीती रात एक 13 वर्षीय बालक सोते समय एक मंजिला मकान की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार प्रियंका सिंह निवासी गणेशखेड़ा तहसील तालबेहट यूपी ने बताया कि उसका 13 वर्षीय पुत्र चित्रांश सिंह सोते समय छत से गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया।

जहां जिला अस्पताल में बालक का उपचार जारी है। यहां आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली प्रियंका चंदावनी में अपनी बड़ी बहन के जहां शादी समारोह में शामिल होने आई थी तभी यह हादसा हो गया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *