घर से शौच करने की कहकर निकली 55 साल की महिला गायब

शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी क्षेत्र के भटनावर थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक 55 साल की महिला के गुम हो जाने की खबर सामने आई है। शौच करने की कहकर निकली एक 55 साल की महिला के गायब हो जाने के बाद परिजनों बुजुर्ग महिला की तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगने के बाद परिजनो ने मामले की शिकायत भटनावर थाने में दर्ज करायी है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज महिला की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सीताराम निवासी भटनावर ने बताया कि उसकी 55 साल की पत्नि ग्यासी घर से शौच करने गई हुई थी। जिसके बाद वह वापिस घर नहीं लौटी तो परिजनो ने उसकी तलाश कर दी। बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। लेकिन सुराग ने लगने के बाद परिजनो की शिकायत पर से पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
Advertisement
