पंगत परोसने गांव में रह गया था 7 साल का मासूम,आरोपी झाडियों में ले गया, कुकृत्य

शिवपुरी। खबर जिले के सीहोर थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां अपने गांव में पंगत में पानी परोसने गए एक 7 साल के मासूम को आरोपी ने हवस का शिकार बना लिया। जिससे मासूम घायल हो गया। घायल मासूम रोते रोते घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना बताई। इस मामले में परिजन तत्काल मासूम को लेकर पुलिस थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार सीहोर थना क्षेत्र में एक शादी थी। इस शादी में गांव का ही एक युवक अपने परिवार के साथ पहुंचा था। जहां उसका 7 साल का मासूम पंगत में पानी परोसने रह गया था। बताया जा रहा है कि तभी मासूम को गांव का ही अनिल कुशवाह अपने साथ झाडियों में ले गया। जहां ले जाकर आरोपी ने उसके साथ कुकृत्य कर डाला।

जिससे मासूम घायल हो गया। मासूम रोते रोते घर पहुंचा और पूरी घटना परिजनो को बताई। परिजनों ने तत्काल इस मामले की शिकायत सीहोर थाने में की। जहां पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 377, पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। इस गंभीर मामले में पुलिस की तत्पर्ता के चलते पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया। इस मामले में थाना सुनील राजपूत थाना प्रभारी सीहोर, गोविन्द सिंह तोमर, शमशेर सिंह, सतेन्द रावत,विनोद कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *