2 दिन पहले साड़ू के यहां जाने की कहकर घर से निकले युवक की मौत: पिता ने कहा हत्या हुई है

शिवपुरी। खबर जिले खनियाधाना थाना क्षेत्र से है। जहां रहने वाले एक 40 साल के युवक की संदिग्ध मौत हो गई। युवक अपने घर से दो दिन पहले अपने साडू के घर जाने को कहकर निकला था। लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। इसकी बजाय वह अपने मुंहबोली बहन के पास रहने लगा। जब युवक की तबियत बिगड़ने लगी। उसके बाद मुंहबोली बहन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं मृतक के पिता ने युवक को भर्ती कराने वाली महिला को पहचान ने से इंकार कर दिया। पिता ने बेटे की ह्त्या का अंदेशा जाहिर किया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार खनियाधाना कस्बे का रहने वाला 40 वर्षीय धर्मेंद्र सेन दो दिन पहले अपने घर से ममरौनी के रहने वाले साडू के यहां ज्वारे के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कह कर निकला था। लेकिन वह ममरौनी गांव नहीं पहुंचा। इधर सिरसौद थाना क्षेत्र के बागोदा गांव की रहने बाली गीता जाटव ने बताया कि वह धर्मेंद्र सेन की रिश्ते में मुंहबोली बहन लगती है।

कीि धमेंद्र उसके घर आया हुआ था। वे दोनों गुरूवार की शाम गांव में आयोजित शादी समारोह में खाना खाने गए हुए थे। इसके बाद धर्मेंद्र की तबियत बिगड़ने लगी थी। गुरूवार की देर शाम धर्मेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां रात में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

धर्मेंद्र के पिता बद्री प्रसाद सेन ने बताया कि जो महिला गीता जाटव अपने आप को धर्मेंद्र को बहन बता रही है। वह और उसका परिवार का कोई भी सदस्य उसे नहीं पहचानता है। आज गीता कोली ने सुबह किसी अन्य व्यक्ति से फोन लगवा कर धर्मेंद्र की मौत की सूचना दी थी। तब उन्हें पता लगा कि धर्मेंद्र दो दिनों से गीता नाम की किसी महिला के घर था। धर्मेंद्र के पिता बद्री प्रसाद सेन ने बेटे की ह्त्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *