कलेक्टर और SP ने दी जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं, अपील: शांति और भाईचारे से मनाए त्यौहार

शिवपुरी। आज शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल ने सभी जिलेवासियों को दीपावली के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कलेक्टर ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि दीपावली का त्यौहार सभी के लिए नई उमंग, उत्साह, और नई सफलताएँ लेकर आये तथा सभी का जीवन दीपक की रोशनी की तरह जगमगाए और अपार खुशियां मिलें। उन्होंने जिलेवासियों के सुखमय और समृद्ध जीवन की मंगल-कामना की है। साथ ही कहा है कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए खतरनाक पटाखों का उपयोग न करें। सावधानी से पटाखे जलायें।
इसके साथ ही एसपी राजेश सिंह चंदेल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का त्यौहार पूरे उमंग उत्साह के साथ मनाएं। और आपके घर में धनधान्य की वर्षा हो। एसपी की शिवपुरी बासियों से अपील है कि फटाके चलाते समय अपने और अपने परिवार पडौसियों का ध्यान रखे। फटाकों से किसी को कोई दिक्कत नहीं आए। तेज आबाज के फटाके न चलाए जिससे दिल के मरीजों को दिक्कत हो। यह त्यौहार सभी मिलकर मनाए। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।