अशोक किराना स्टोर के संचालक ने थमा दिया एक्सपायरी डेट का तेल: परिवार के दो बच्चों सहित 6 की तवियत बिगडी

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। जहां सिंहनिवास गांव में 3 अप्रैल की शाम बने खाना खाने से एक ही परिवार के 2 बच्चे सहित 6 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार ने जब कारण जाना तब उन्हें पता लगा कि बाजार से खरीदकर लाए एक्सपायरी तेल से बने खाने के चलते सभी की तबीयत खराब हुई है। पीड़ित परिवार ने जब इसकी शिकायत दुकानदार से की तो उसने उन्हें भगा दिया। परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत कोतवाली में पहुंचकर दर्ज कराई है।
सिंहनिवास गांव के रहने वाले अन्नत शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा ने बताया कि उसके बेटे श्रीकांत शर्मा की शादी 18 अप्रैल को होनी है। इसी के चलते घर पर राशन का सामान 3 अप्रैल को खरीदकर घर लाए थे। इसी सामान में 15 किलो की रिफाइंड तेल की कट्टी भी थी। शाम को घर पर इसी तेल का इस्तेमाल करके खाना बनाया गया था। जिसे खाने के बाद घर में दो बच्चे और चार सदस्य बीमार पढ़ गए थे। सभी को उपचार के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अन्नत शर्मा ने बताया घर के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टर ने उन्हें बताया था कि खराब तेल के इस्तेमाल से सभी की तबीयत बिगड़ी है। जब उसने घर जाकर देखा तो उस तेल की कट्टी पर भी पर एक्सपायरी डेट फरवरी 2024 पड़ी थी। उसने 3 अप्रैल को शहर के मिर्ची बाजार स्थिति अशोक किराना स्टोर से तेल की कट्टी खरीदी थी। जब वह दुकानदार के पास इसकी शिकायत लेकर पहुंचा था। लेकिन दुकानदार के द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। इससे हमारी जान को नुकसान हो सकता था। वहीं न जाने कितने लोगों ने उस दुकान से खराब तेल खरीदा होगा। इसी के चलते उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।
