जनपद सदस्य के फलों के बगीचे में लगी आग: 200 पेड़ जलने से 3 लाख का नुकसान-SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खबर जिले के तेंदुआ के राजगढ़ गांव से आ रही है। जहां जनपद सदस्य के फलों के बगीचे में आग लग गई। इस घटना में दो सैकड़ा पेड़ जल गए। ग्रामीणों और फायर बिग्रेड की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार कोलारस जनपद पंचायत से जनपद सदस्य शिवकुमार चौहान ने बताया आज मंगलवार दोपहर 12 बजे पहाड़ी पर लगी आग भड़ककर कृषि फॉर्म तक पहुंच गई थी। फॉर्म में सूखी घास होने की वजह से आग और तेजी से लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर वह अपने फॉर्म पर पहुंचे और फायरबिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया था। करीब एक घंटे बाद फायर बिग्रेड भी पहुंच गई थी। तब कहीं जाकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।

उन्होंने ने बताया कि उनके फॉर्म में एक फलों के पेड़ों का बगीचा है। जिसमें चीकू, अनार, आम, एप्पल बेर, आवंला, अमरुद आदि कई प्रकार के पेड़ लगे हुए थे। इस घटना में उनके बगीचे में लगे फलों के करीब दो सौ पेड़ पूरी तरह से झुलस गए। इस घटना में उन्हें तीन लाख रुपए से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *