नींद में छत पर चढ गया युवक: अचानक जा गिरा,गंभीर

शिवपुरी। खबर जिले के देहात थाना क्षेत्र के बिलोखुर्द गांव से आ रही है। जहां अपने घर की छत पर नींद में कट्टा उठाने गया एक युवक छत से गिर गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां युवक का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार अजमेरी जाटव निवासी बिलोखुर्द को रात में अचानक याद आया की छत पर गेहूं का कट्टा रखा है। इस कट्टे को उठाने युवक नींद में ही छत पर चढ गया। जहां युवक का संतुलन बिगड गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां युवक का उपचार जारी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *