अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक बुरी तरह घायल: रात में सड़क पर तड़प रहा था, 108 ने पहुंचाया अस्पताल

शिवपुरी। खबर जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां आने वाले मुंडेरी गांव में बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति घायल होकर सड़क पर तड़प रहा था। जिसे 108 एंबुलेंस के स्टाफ ने इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराकर घायल व्यक्ति की जान बचाई है।
जानकारी के अनुसार मानसिंह कुशवाह निवासी मुंडेरी शनिवार की देर रात किसी काम से जा रहा था इसी दौरान मुंडेरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने मानसिंह में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
घायल को सड़क पर पड़ा तड़पता देख किसी ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस हेल्पलाइन पर दे दी जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस के स्टाफ ने घायल मानसिंह कुशवाह को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराकर उसकी जान बचाई है।
Advertisement
