पत्नि वियोग ने युवक की जान: पत्नि मायके से नहीं लौट रही तो आकाश ने फांसी लगाकर लिया सुसाईड

शिवपुरी। खबर जिले के ​खनियाधाना थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां नगर में 30 साल के युवक ने फांसी लगाकर सुसाईड कर लिया है। बताया गया है कि मृतक की पत्नि मायके से नहीं लौटी जिस कारण वह काफी परेशान था। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है। मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आकाश उर्फ टिंकू साल पुत्र शंकरलाल बरदेलिया उम्र 30 साल निवासी खनियाधाना ने गुरुवार की दोपहर घर पर फांसी लगा ली। जब परिजनों को आकाश के फांसी लगाने की जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी।

बताया गया है कि मृतक की पत्नि मायके से वापस घर नहीं आ रही थी। इसक कारण वियोगवस युवक ने फांसी लगाकर ससुाईड कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *