साहव! मेरी पत्नि अपने आशिक गोलू के साथ भाग गई: पत्नि की बुआ का लड़का बताकर भगा ले गया आरोपी

शिवपुरी। खबर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आ रही है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नि के लापता होने के बाद उसे खोजने की गुहार एसपी से लगाई है। पति ने बताया कि बह किसी लड़के के साथ भाग गई है। मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर पत्नि को वापस लाने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार देवेन्द्र पुत्र मजवूत सिंह ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर आवेदन देते हुए बताया कि बह ड्राईवरी का काम करता है। बीते 31 मार्च को सुबह करीब 4 बजे उसकी पत्नि रचना बिना बताय घर से चली गई है। जब इस मामले की छानवीन की तो तेंदुआ थाना पुलिस ने देवेन्द्र को उसकी पत्नि के रन्नौद के युवक के साथ भाग जाने की बात कही है।
पीडित ने बताया है कि उसकी शादी को 9 साल हो गए है। अभी एक भी बच्चा नहीं है। बताया कि आरोपी गोलू पाल जोेकि रन्नौद का है जोकि होली पर युवती की बुआ का लड़का बनकर घर आया था। इसके बाद बह बीते 31 मार्च को मेरी पत्नि को अपने साथ भगाकर ले गया है।
इसकी शिकायत तेंदुआ थाने में दर्ज कराने के बाद पीडित ने पत्नि के गुमशुदा की एफआईआर दर्ज कराकर आरोपी और उसकी पत्नि को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है।