गुरीच्छा के रोजगार सहायक बल्लू तोमर की 15 बीघा गेहूं की फसल में लगी भीषण आग: लाखों का नुकसान

शिवपुरी। खबर जिले के बैराड़ क्षेत्र से आ रही हैै। जहां गोवर्धन थाना क्षेत्र के गुरीच्छा गांव में किसान की गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई है। आगजनी से किसान की 15 बीघा फसल जलकर राख हो गई है।
जानकारी के अनुसार गरीच्छा गांव के रहने बाले महेंद्र सिंह तोमर पुत्र सुल्तान सिंह तोमर के खेत में अचानक आग लग जाने से 15 बीघा में गेंहू की कटी हुई फसल में आग भड़क गई। आग इतनी भीषण थी कि आग पर खाबू नहीं पाया जा सका।
महेंद्र तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि खेत में 15 बीघा की गेहूं की फसल में आग लग जाने से फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई है। हमारी फसल कटी हुई खेतों में डली हुई थी। जिसमें अचानक भीषण आग लग जाने के बाद खेत में खड़ी 5 बीघा फसल में आग लग गई। इसकी बजह से करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है।
इस आगजनी में फसल के साथ टपरिया में रखे कपड़े आदि सामन सहित 2000 फुट रिंगा एवं दबाई छिड़कने की मशीन सहित लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने आगजनी की रिपार्ट गोवर्धन थाने में दर्ज करायी है।
