14 साल की नाबालिग को प्रेम के जाल में फंसाया: मोहना ले जाकर RAPE, गिरफ्तार

शिवपुरी। खबर शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र से से है जहां एक 14 साल की नाबालिग किशोरी को एक युवक बहलाफुसला कर भगा ले गया था। इस दौरान युवक ने नाबालिग के साथ कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया था और आज शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सिरसौद थाना क्षेत्र के रातीकिरार गांव का रहने वाला 20 साल का अमर सिह उर्फ सडुआ रजक पुत्र सरबन रजक काफी समय से शहर के नमो नगर कालोनी में रह रहा था। इसी दौरान उसने फिजिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की किशोरी को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसा लिया था। 5 मार्च को अमर सिंह नाबालिग किशोरी को बहलाफुसला कर भगा ले गया था। नाबालिग की मां ने इसकी शिकायत फिजिकल थाने में दर्ज कराई थी।

बता दे कि पुलिस ने छानबीन के बाद 24 मार्च को नाबालिग को बरामद कर लिया था। लेकिन आरोपी तभी से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी ने नाबालिग को ग्वालियर जिले के मोहना में किराए का कमरा लेकर रखा था। जहां आरोपी ने नाबालिग के साथ कई बार रेप किया था।

फिजिकल थाना प्रभारी रजनी चौहान ने बताया कि मामले की शुरुआत गुमशुदगी से की थी। लेकिन नाबालिग को बरामद करने के बाद उसके साथ कई बार रेप होने की पुष्टि हुई है। इस लिए आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धरा 376 (2) एन 354 डी एवं ¼ पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रजनी सिंह चौहान, अजय सिंह तोमर, सचेन्द्र श्रीवास्तव, राजवीर सिंह, राजेश कुमार, सुशील जाट, रिंकू शाक्य, जितेन्द्र धाकड, रिंकू बाथम, रानी तोमर, प्रियंका गौतम की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *